सोलर साइज कैलकुलेटर
अपने घर के लिए सही सोलर सिस्टम साइज पता करें। तीन तरीके: monthly बिजली खपत, छत का area, या appliance list।
Ready to Go Solar?
Get a detailed quote with free site survey from our UPNEDA-registered team.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे कैसे पता चलेगा कि कितने kW का सोलर सिस्टम चाहिए?
सबसे आसान तरीका है अपना monthly electricity bill देखें। 300-400 यूनिट/महीना खपत वाले घर के लिए 3 kW सिस्टम काफी है। हमारा कैलकुलेटर आपकी बिजली खपत, छत के area या appliance list के आधार पर सही साइज बताता है।
1 kW सोलर के लिए कितनी छत चाहिए?
Standard 540W Mono PERC पैनल से 1 kW के लिए लगभग 80 sq ft shadow-free छत चाहिए। 3 kW सिस्टम के लिए ~240 sq ft और 5 kW सिस्टम के लिए ~400 sq ft छत चाहिए।
क्या ज़रूरत से बड़ा सिस्टम लगा सकते हैं?
हां, लेकिन UP में net metering वाले residential systems के लिए 80-100% consumption के बराबर साइज recommend किया जाता है। Extra generation APPC rate (₹3-4/unit) पर credit होती है, जो retail tariff (₹5-7/unit) से काफी कम है।
सोलर सिस्टम साइज किन बातों पर निर्भर करता है?
मुख्य factors हैं: monthly बिजली खपत, shadow-free छत का area, छत की दिशा (south-facing सबसे अच्छा), local solar irradiance (UP में 5.2 kWh/m²/day), और net metering है या नहीं।